फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसरका गांव में मकान गिरा, छह लोग दबे, घोड़ा मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-3, 4, 33
विज्ञापन

सिसरका में मकान गिरा, छह लोग दबे, घोड़ा मरा
हादसे के दौरान हो रही थी बारिश, तहसीलदार और लेखपाल पहुंचे अमर उजाला ब्यूरो
ओरछी (बदायूं)। बारिश के मौसम में कच्चे मकानों पर आफत टूट रही है। लगातार कहीं न कहीं हादसे हो रहे है। गुरुवार तड़के सिसरका गांव में भी एक मकान ढहने से परिवार के छह लोग दब गए। जिनमें दो लोगों के गंभीर चोटें आई हैं। जबकि एक घोड़े की मौत हो गई।
यह हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसरका का है। यहां के घनश्याम का परिवार रोजाना की तरह अपने कच्चे मकान में सो रहा था। गुरुवार सुबह करीब चार बजे गांव में हल्की बारिश हो रही थी। उसी दौरान अचानक पूरा मकान भरभरा कर ढह गया। जिसके मलबे में घनश्याम, उनका 35 वर्षीय बेटा राजकुमार, 30 वर्षीय पुत्रवधू रीना, तीन वर्षीय नातिन चंचल, एक वर्षीय लक्ष्मी और 11 वर्षीय विनोद पुत्र कुंवरपाल दब गए। मकान गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग चौंक गए और वह अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्हें पता चला कि घनश्याम का मकान गिर गया है और उसमें सभी लोग दब गए हैं, तो मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के दर्जनों लोग बचाव कार्य में जुट गए। बड़ी मुश्किल से सभी लोगों को मलबा हटाकर निकाला गया। इस हादसे में राजकुमार और उसकी पत्नी रीना के गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चंचल के पैर में फ्रैक्चर और विनोद, घनश्याम, लक्ष्मी के सिर, शरीर पर चोटें आई हैं। जिन्हें आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इसी मकान में एक घोड़ा भी बंधा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही तहसीलदार बिसौली और हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मकान का निरीक्षण करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट--
नाली बनी मकान के लिए मुसीबत
घनश्याम के मकान के बराबर से एक नाली बह रही है। उसमें बारिश के समय जलभराव हो जाता है। पानी निकलने का वहां कोई साधन नहीं है। पीड़ित परिवार के मुताबिक उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से इसकी शिकायत की थी परंतु ग्राम प्रधान ने पक्की नाली ही नहीं बनवाई। परिणामस्वरूप नाली की सीलन से पूरा मकान बैठ गया और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें