फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले तीन स्थानों पर चार में तीन बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले तीन स्थानों पर चार में तीन बेटियां
विज्ञापन

सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट घोषित, मदर एथीना की तान्या सिंह ने किया मंडल टॉप
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सीबीएसई 10वीं का मंगलवार को रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें शहर के मदर एथीना स्कूल की छात्रा तान्या सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल और जिला टॉप किया है। वहीं आरके पब्लिक स्कूल मुजरिया की गुलफिशा रहमान 95.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे नंबर पर रहीं। जबकि शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल की रिया महाजन और फ्लोरेंस नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल के निखिल कमल ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान प्राप्त किया। पहले तीन स्थानों पर चार में तीन बेटियां काबिज रहीं।
जिले में मदर एथीना स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, जीलॉट पब्लिक स्कूल, एचपी इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय समेत सीबीएसई के 13 कॉलेज है। इनके करीब 586 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें कुल 562 बच्चे पास हुए। जिले का रिजल्ट लगभग 97.6 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लूमिंगडेल स्कूल के हार्दिक, केंद्रीय विद्यालय के प्रिंस राठौर, मदर एथीना की अदिति सोलंकी 95.2 फीसदी अंक लेकर चौथे, ब्लूमिंगडेल के निशांत पटेल 95 फीसदी अंक के साथ पांचवें, आरके पब्लिक स्कूल की तुषारिका 94.8 छठे , एचपी इंटरनेशनल स्कूल की आयुषी सुब्बा 94.4 फीसदी अंकों के साथ सातवें, मदर एथीना स्कूल के अभय उपाध्याय, बाबा इंटर नेशनल स्कूल की कनिष्का वार्ष्णेय, ब्लमिंगडेल के सिद्धार्थ 94. 2 फीसदी अंकों के साथ आठवें, बीआरबी मॉडल स्कूल के शाहजेब फरीदी 94 फीसदी अंकों के साथ नौवें, बीआरबी की सिमरन 93.8 फीसदी अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें