फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर मर्ज की दवा है पेरासिटामोल

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में तमाम प्रकार की दवाएं मौजूद हैं लेकिन दिनभर मरीजों को दी जाने वाली दवाओं पर नजर डालें मरीजों को पेरासिटामोल ही दी जाती है। ज्यादा बीमार होने पर डॉक्टर मरीजों को एक एंटीबायोटिक और पेन किलर थमा देते हैं। अस्पताल की ओपीडी में आन वाले लगभग हर मरीज को एक ही दवा दी जाती हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर इलाज देने का दावा करता है। वहीं जिला अस्पताल का आलम यह है कि ओपीडी में आने वाले हर मरीजों की परेशानी सुने बिना ही डॉक्टर मरीज को दवा लिख देते हैं। अति गंभीर मरीज को जांच लिख दी जाती है। शनिवार को ओपीडी में जाकर हकीकत जानी तो कई और चौंकाने वाली चीजें सामर्ने आइं। डाक्टर मरीजों को गिनी चुनी दवाएं ही दवाएं लिखते हैं। कुवंरगाव निवासी अफजल के पांच वर्षीय बेटे हसनैन को तेज बुखार की शिकायत थी। जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने सीरप, पेरासिटामोल टेबलेट लिख दी। मीरा सराय से कमजोरी की दवा लेने आए 17 वर्षीय राजू को भी डॉक्टरों ने पेरासिटामॉल और कैल्सियम की दवा लिखी। बिनवार से पेट दर्द की दवा लेने पहुंचे राजेश को भी पेरासिटामोल और कैल्सियम लिखी गई। मर्ज में आराम नहीं मिलने पर डॉक्टर बाहर मेडिकल स्टोर से दवा लाने को कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें