बदायूं। भारतीय किसान यूनियन की मालवीय आवास पर पंचायत आयोजित की गई। इसमें किसानों के अहम मुद्दों चर्चा की गई। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का कर्ज माफ कर रही है। जबकि बैंक कर्मचारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। इसके बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष सोहनपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनका कर्ज माफ कर दिया है, लेकिन अब बैंक के अधिकारी और कर्मचारी किसानों को परेशान करने में लगे हैं। इससे किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं बिजली विभाग की ओर से भी किसानों को कोई राहत नहीं मिल पाई है क्योंकि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण गांव को बिजली की सप्लाई बेहद कम मिल रही है। जिलाध्यक्ष संजीव पटेल ने कहा कि किसानों के साथ में धोखा किया जा रहा है। नगर पंचायत मुड़िया धुरेकी में राशन की दो दुकानें है। आरोप है कि कोटेेदार राशन नहीं देता है। इन मागों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर चिरौंजी लाल, विजय सिंह, देवेंद्र, रामपाल, मुकेश गौड, मीना देवी, भुुवनेश, हरपाल, रामचंद्र, महेंद्र पाल, जयपाल, चंदन सिंह मौजूद रहे।