फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच बंद के बाद कई रोगों से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। स्थानीय नगर पालिका परिषद के ईओ मुकेश कुमार जौहरी के निर्देश पर पालिका की टीम ने सोमवार को नगर के मोहल्ला संख्या चार की मलिन बस्ती में स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच न जाने को लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

भाजपा वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिसके तहत व्यापक स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश में खुले में शौच जाना पूरी तरह बंद हो जाएगा। उसी दिन देश में महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं का ग्राफ भी काफी कम हो जाएगा। साथ ही कई रोगों से मुक्ति भी मिल सकेगी। इस दौरान पालिका की टीम ने कई लोगों को खुले में शौच जाते हुए पकड़ा। इस मौके पर राजीव शर्मा, दिनेश कुमार, शिवलाल वर्मा, राजीव सागर, निशांत, पप्पू अली, नवीन कुमार, राजेश कुमार, प्रीतम बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें