फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट, हंगामे के बीच हुआ कोटा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। ग्राम हरदासपुर में सोमवार को राशन कोटे की दुकान का चयन मारपीट और हंगामे के बीच हुआ। धीर कृष्ण यादव के पक्ष में कोटे की दुकान के प्रस्ताव की घोषणा की गई। दूसरा पक्ष चयन प्रक्रिया को चुनौती देने की बात कह रहा है। सोमवार को करीब 11 बजे गांव के राशन डीलर की दुकान के चयन को जूनियर हाईस्कूल में गांव के धीरकृष्ण यादव और ओमपाल के पक्ष के लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी। धीरकृष्ण के पक्ष में भीड़ ज्यादा जुटती देख ओमपाल के पक्ष के लोग बौखला उठे और भीड़ में नाबालिग और बाहरी लोगों की भीड़ जुटाने का आरोप लगाते हुए चयन कार्रवाई स्थगित करने की मांग करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले खूब कहासुनी हुई और बाद में जमकर जूते-चप्पल, बेल्ट और लात-घूंसे चले। इस मारपीट में गांव के ही एक पूर्व प्रधान को काफी चोटे आई हैं। इस बीच मौजूद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का काफी प्रयास किया लेकिन संख्या कम होने से विफल रही। बाद में सूचना पर पहुंची बिसौली कोतवाली पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया लेकिन ओमपाल पक्ष के लोग प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए चयन स्थल से चले गए। बाद में पहुंचे कोतवाल राजेश कुमार कश्यप के कई बार समझाने के बाद भी ओमपाल पक्ष के लोग चयन कार्रवाई में शामिल होने को तैयार नहीं हुए तो नायब तहसीलदार जीतेश वर्मा के निर्देश पर हुई चयन कार्रवाई में स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने धीरकृष्ण यादव के पक्ष में हस्ताक्षर कर दिए। जिसके बाद राशन कोटे की दुकान की घोषणा धीरकृष्ण के पक्ष में कर दी गई। इस चयन की कार्रवाई से ओमपाल का पक्ष नाराज है तथा चुनाव को चुनौती देने की बात कही जा रही है। कोटा चयन के बाद गांव में भारी तनाव व गुटबंदी शुरू हो गई है। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी नरेशपाल सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह, लेखपाल रवेंद्र कुमार शर्मा तथा जेई सुरेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें