फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रध्वज को सम्मान से फहराने की जानकारी दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से कैंप कार्यालय पर बच्चों को राष्ट्रध्वज को सम्मान से फहराने की जानकारी दी गई। बच्चों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत सस्वर गुनगुनाया।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की एकता, शौर्य, शांति और समृद्धि का द्योतक और पावनता का प्रतीक है। राष्ट्रध्वज हमारे देश की पहचान, आन, बान और शान है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में हम सबकी प्रगति निहित है। राष्ट्रध्वज के सम्मान में हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, संगीता कश्यप, सौम्या शर्मा, दीप्ति शर्मा, कशिश शर्मा, पल्लवी शर्मा, नीलम कश्यप, कल्पना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें