फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष शुरू, बच्चों के लगेंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। संपूर्ण टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जाने वाले मिशन इंद्रधनुष का जिले में डीएम ने सोमवार को शहर में सकरी क्लीनिक पर फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम ने मिशन इंद्रधनुष को घातक बीमारियों का पूर्ण सुरक्षा कवच बताते हुए कहा कि कहा कि इस अभियान में एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने इस मौके पर बच्चों को विटामिन की खुराक भी पिलाई और बच्चों को खिलौने बांटे और कहा कि मिशन इंद्रधनुष के तहत सभी लोगों को अपने-अपने बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के जरिए शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को घातक जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। ये टीके नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को खसरा, काली खांसी, गलाघोंटू, टेटनस, टीबी, हेपीटाइटिस आदि बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाएंगे। इस अभियान में संपूर्ण टीकाकरण होना चाहिए, जिससे बच्चों का घातक जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके। इस मौके पर सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
-----
विधायक ने रमजानपुर में किया शुभारंभ
कादरचौक। रमजानपुर गांव में मिशन इंद्रधनुष के टीकाकरण कार्यक्रम का आगाज शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण गंगवार ने कहा कि स्वच्छता अपनाने से हम कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। प्रदूषित पानी और बासी भोजन से हमें दूर रहना चाहिये। इस अवसर पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर नाजिम खान, डब्लूएचओ के चमन खालिद, यूनिसेफ के बीएमसी जगदीश, स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योतिलता तथा ग्रामवासी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें