फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 व्यापारियों के लिए नोटिस जारी, हड़कंप

Wed, 02 Sep 2015 12:04 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यापार के नाम पर टिन नंबर लिए बैठे लोग वाणिज्य कर विभाग पर वजन बन गए हैं। विभाग में व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर केवल संख्या बढ़ा रहे थे। सालों-साल व्यापार में काम करने के नाम पर कुछ नहीं किया, यही नहीं वाणिज्य कर विभाग को नियत या तिमाही ब्योरा देने के नाम पर भी टिन नंबर पर कुंडली लगाए बैठे थे। करीब 200 व्यापारियों को चिह्नित कर विभाग ने नोटिस जारी किया है। इससे व्यापारियों में खलबली मची है। कार्रवाई का उद्देश्य है कि व्यापार कर भरे या फिर टिन नंबर निरस्त कराएं। ऐसे में नोटिस से घबराए व्यापारियों की विभाग में टिन नंबर निरस्त कराने वालों की लाइन लग गई है।
जिले में ऐसे व्यापारियों को व्यापार के अधिकार से वंचित रखा जाएगा जो विभागीय औपचारिकताएं पूरी नहीं करते हैं। टिन नंबर लेकर बैठे फालतू के व्यापारियों पर विभाग ने शासन के निर्देश पर नोटिस जारी कर शिकंजा कसा है। ऐसे व्यापारी जो टिन नंबर लिए बैठेे हैं और व्यापार नहीं कर रहे और व्यापार से जुड़ा त्रैमासिक या नियत समयावधि का ब्योरा नहीं दे रहे। सभी को नोटिस जारी हो गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शासन के निर्देश पर ऐसे व्यापारी जो टिन नंबर लेकर बैठे हैं और व्यापार नहीं कर रहे। ऐसे लोगों को नोटिस जारी करवाए गए हैं। इससे विभाग पर बेवजह का बोझ बढ़ता है। इसलिए इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि कठोर कार्रवाई हो सकती थी लेकिन नरम रुख अपनाया गया है।
-एसपी अग्रवाल, उपायुक्त व्यापार कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें