फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार चुनाव के 20 पदों पर 38 प्रत्याशी मैदान में 

Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को नामांकन वापसी हो गई। इसमें 43 प्रत्याशियों में से पांच लोगों ने नाम वापस ले लिए हैं। इससे 20 पदों पर होने वाले चुनाव में 38 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। इसमें कई प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद से हरवेंद्र सिंह और महताब हुसैन, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद से विकास यादव, पुनीत कश्यप और मरगूब अहमद खां ने नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने वैद्य प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए ब्रजेश चंद्र शर्मा, योगेंद्र पाल सिंह, रोहिताश सक्सेना, बृजनंदन शर्मा, अनिल सक्सेना, महिपाल सिंह और महासचिव के लिए नेकपाल सिंह, विजय सिंह एवं पवन गुप्ता चुनाव लड़ेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शिवकुमार शर्मा और नत्थूलाल वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा और सुधीर कश्यप, संयुक्त सचिव प्रशासन मुनीश शर्मा, वृषभान सिंह, विपिन सक्सेना, अजय सिसौदिया, अंकित कुमार और संयुक्त सचिव प्रकाश गुरुदयाल और जलज यादव, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुबोध सक्सेना एवं दिनेश चंद्र, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अमनेश सिंह, ओमपाल कश्यप, कौशल गुप्ता, मोहम्मद तस्लीम, हिमांशु, रचित गुप्ता, पवन सिंह और याकूब अली खां के बीच मुकाबला होगा। वहीं संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर राजीव मिश्रा और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर रतिभान सिंह, डॉ. नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र अनेजा, अजीत सिंह, प्रताप सिंह और रामवीर सिंह निर्विरोध चुने गए हैं, जिनके नाम की विधिवत घोषणा दो अगस्त को होगी। 
विज्ञापन


अतुल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें