फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परिवहन निगम के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 20 नई बसें, सुरक्षित और आरामदायक होगा सफर

Wed, 10 Dec 2025 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रोडवेज बसें (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं जिले में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में परिवहन निगम ने बड़ा कदम उठाया है। पांच सितंबर को निगम बेड़े की 38 खटारा बसों को अनुपयोगी घोषित कर नीलामी के लिए भेज दिया गया था। इनकी जगह अब निगम को 20 नई बसें मिलने जा रही हैं। विभाग के जिम्मेदारों के मुताबिक चार से पांच दिन में बसें मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि नई बसें अगले चार से पांच दिनों के भीतर बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इनके आने से यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। वहीं पुरानी बसों के हटने से परिचालन में आ रही दिक्कतें भी काफी हद तक कम हो जाएंगी। नई बसों के शामिल होने के बाद बदायूं समेत आसपास के मार्गों पर रोडवेज सेवाओं को और सुगम बनाने की तैयारी निगम कर रहा है।

यह भी पढ़ें- UP Panchayat Election: तय अवधि में पंचायत चुनाव के आसार कम, प्रशासक संभालेंगे पंचायतों की कमान
विज्ञापन


जिले में परिवहन निगम के पास इस वक्त 106 सरकारी और 46 अनुबंधित बसें हैं। हालांकि, सरकारी बसों में कुछ ऐसी भी हैं, जो मानक से ज्यादा चल चुकी हैं और उनका समय भी लगभग पूरा हो गया है लेकिन बसों की कमी के चलते उन्हें रूट से अभी हटाया नहीं गया था। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब शासन से नई बसें मिलेंगीं तो ज्यादा पुरानी बसों को हटा दिया जाएगा। 38 बसें खटारा हो गईं जिनको हटा दिया गया है। नई बसें मिलने से लोगों को अधिक सु़विधा मिल सकेगी।

विज्ञापन

बगरैन और दबतोरी मार्ग पर नहीं चलतीं रोडवेज बसें
जिले में इस समय बगरैन और दबतोरी मार्ग पर रोडवेज बसें नहीं चल रही हैं। सहसवान से नाधा, इस्लामनगर होते हुए बहजोई के लिए, म्याऊं-लिलवां के लिए और बिसौली-आसफपुर मार्ग पर ग्रामीण सेवा की बसों को संचालित किया गया है। इन रूटों पर और भी बसों को संचालित कराया जाएगा। बदायूं-आंवला रोड पर भी बदायूं डिपो की कोई बस नहीं चल रही है। शायद नई बसें मिलने के बाद इस रूट पर चलाया जा सकता है।

प्रतिदिन 22 से 25 हजार यात्री करते हैं सफर
रोडवेज बसों में प्रतिदिन 22 से 25 हजार यात्री सफर करते हैं। नवदुर्गा, कनागत और रमजान जैसे महीनों में यात्रियों की संख्या घटकर 17-18 हजार ही रह जाती है। जबकि, त्योहार पर यात्रियों की संख्या दोगुनी हो जाती हैं। सबसे ज्यादा सवारियां दिल्ली की रहती है। फिर बरेली, आगरा और कासगंज के यात्री रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें