फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परिवहन निगम के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 20 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में परिवहन निगम ने बड़ा कदम उठाया है। पांच सितंबर को निगम बेड़े की 38 खटारा बसों को अनुपयोगी घोषित कर नीलामी के लिए भेज दिया गया था। इनकी जगह अब निगम को 20 नई बसें मिलने जा रहीं हैं।
विज्ञापन

जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि नई बसें अगले दो से तीन दिनों के भीतर बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इनके आने से यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सकेगी। वहीं पुरानी बसों के हटने से परिचालन में आ रही दिक्कतें भी काफी हद तक कम हो जाएंगी। नई बसों के शामिल होने के बाद बदायूं समेत आसपास के मार्गों पर रोडवेज सेवाओं को और सुगम बनाने की तैयारी निगम कर रहा है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें