फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की कार से 2.16 लाख रुपये बरामद

Wed, 11 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
अधिवक्ता से 50 हजार लूटे - फोटो : Logo
विज्ञापन
आगरा से बदायूं होते हुए घर लौट रहे उत्तराखंड के होटल कारोबारी हरीश अग्रवाल की कार से जिला प्रशासन के सचल दल ने 2.16 लाख रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान कारोबारी बरामद रकम का हिसाब नहीं दे सके। सचल दल के प्रभारी मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में आयकर विभाग को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव के लिए तैनात सचल दल के मजिस्ट्रेट गिरेंद्र सिंह टीम के साथ मुजरिया-कछला रोड पर बुधवार को चेकिंग कर रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान उत्तराखंड के रानीखेत के थाना सदर बाजार के गांधी चौक निवासी होटल व्यापारी हरीश अग्रवाल की कार से सचल दल ने 2.16 लाख रुपये बरामद किए। सभी नोट 2000-2000 के थे। मजिस्ट्रेट ने हरीश अग्रवाल से नकदी के संबंध में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। हरीश ने बताया कि वह उत्तराखंड के होटल कारोबारी हैं। उनके पिता कैलाश चंद्र अग्रवाल का आगरा में इलाज चल रहा है। इसीलिए नकदी साथ है। इसके बाद हरीश अग्रवाल को उझानी कोतवाली लाया गया। यहां पुलिस ने भी उनसे पूछताछ की। सचल दल मजिस्ट्रेट ने नकदी बरामद होने के संबंध में आयकर विभाग को भी जानकारी दे दी है। इंस्पेक्टर उझानी गोपीचंद्र ने बताया कि सचल दल की टीम हरीश अग्रवाल को अपने साथ ले गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि कहीं यह रकम चुनाव में इस्तेमाल के लिए तो नहीं ले जाई जा रही थी। सचल दल ने बुधवार को कई वाहनों की चेकिंग की। किसी भी वाहन से 10-15 हजार रुपये से ज्यादा बरामद नहीं हुए। जिले में 2.16 हजार रुपये की नई करेंसी बरामद होने का यह पहला मामला है। आयकर विभाग ने भी संज्ञान दिया है। आयकर के सूत्रों का कहना है कि मामले में पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही इस बारे में कुछ ज्यादा कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें