फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुरुवार शाम सहसवान और बिल्सी क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहसवान। मुजरिया क्षेत्र के ग्राम जिजाहट निवासी महताब सिंह अपने बेटे रतन सिंह (20) के साथ बाइक से बहन कन्यावती के घर सकतपुर से गुरुवार शाम लौट रहे थे। रास्ते में भमोरी मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। इस हादसे में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने रतन सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता महताब सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि महताब सिंह की बहन कन्यावती के बेटे की नौ मई को बरात जानी थी। महताब बहन को सामान खरीदवाने गए थे। रतन सिंह तीनों भाइयों में सबसे बड़ा था। हादसे के दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए था।
बिल्सी। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे ग्राम दिधौनी पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक आपस में टकरा गई, जिसमें एक बाइक पर सवार 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार ग्राम हरनाम नगला निवासी सोनू पुत्र गजराम अपनी पत्नी के साथ बिल्सी आ रहे थे। वे दोनों हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है। इस हादसे के दौरान भी कोई हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें