बिल्सी। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को नगर के मुजरिया रोड पर स्थित एक मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा का समय 11 बजे का रहेगा। मंगलवार को हेलीपेड बनाने समेत जनसभा के लिए कई तैयारियां की जाती रहीं। कोषाध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता से सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। ब्यूरो