फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों का हाल सुधारने समेत कई होंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ब्लॉक सालारपुर की ग्राम पंचायत ओझा में प्राथमिक विद्यालय के नव निर्माण समेत अन्य कामों के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से डीएम से स्वीकृति मांगी गई थी। इस पर डीएम ने आठ कामों के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने ब्लॉक जगत की ग्राम पंचायत में शहीद स्मृति द्वार के निर्माण को एक लाख 65 हजार आठ सौ रुपये की स्वीकृति दी, वहीं गांव देवामऊ, वारीखेड़ा सितावनगर के प्राथमिक विद्यालय में टाइल्स व इंटरलॉकिंग, जगत के प्राथमिक विद्यालय में मुख्यद्वार से प्रधानाचार्य कक्ष तक इंटरलॉकिंग व ब्लॉक कादरचौक के बमनौसी के प्राथमिक विद्यालय में इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा। ब्लॉक सालारपुर की ग्राम पंचायत ओझा में प्राथमिक विद्यालय का नव निर्माण, सिंगरारा के उच्च प्राथमिक विद्यालय का नव निर्माण व इंटरलॉकिंग, ब्लॉक अंबियापुर के रायपुर बुजुर्ग में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। सभी कार्य 15 लाख 39 हजार सात सौ रुपये की लागत से होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें