फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में आकांक्षा टोली अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता में
विज्ञापन

आकांक्षा टोली अव्वल
उझानी (बदायूं)। सत्योदय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, लंबीकूद, दौड़ और खो-खो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खो-खो में आकांक्षा की टोली ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

वनगवां स्थित कॉलेज कैंपस में खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज कुंवरपाल सिंह चौहान और रामनिवास शर्मा ने कराया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचार जीवन में उतारने की सलाह देते हुए बच्चों को आपस में खेल भावना विकसित करने पर जोर दिया। ब्रिक रेस में अमन और सोनू ने प्रथम, श्रीदेव और यशपाल ने द्वितीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में कोमल और आकांक्षा प्रथम, खुशबू और अनामिका को द्वितीय स्थान मिला। लंबी कूद में श्रीदेव और गोपाल चौहान को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। कुलदीप चौहान द्वितीय और सुमन माथुर तृतीय रहे। खो-खो में आकांक्षा की अगुवाई वाली टीम अव्वल रही। टीम में अनामिका, कोमल, मीना और सलोनी आदि शामिल थीं। कबड्डी में केशव की टीम ने प्रथम स्थान पाया। विजेताओं को प्रबंधक सत्येंद्र चौहान ने पुरस्कृत किया। इस मौके परप्रदीप चौहान, कौशलेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, यादराम, मुस्लिम अली और ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें