अब घर बैठे खुलेगा खाता
एक सितंबर से शुरू होगी आईपीपीबी सेवा
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद धर्मेद्र कश्यप करेंगे उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। केंद्र सरकार देश के हर व्यक्ति के पास बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने को लेकर एक बड़ा विकल्प इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) शुरू करने जा रही है। एक सितंबर को बदायूं प्रधान डाकघर में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और सांसद आंवला धर्मेद्र कश्यप इसका उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी डाक अधीक्षक पीसी तिवारी ने दी।
डाक अधीक्षक ने कहा कि इस पूरे देश में पोस्ट विभाग का नेटवर्क अन्य बैंकों की तुलना में बेहद बड़ा है। जो लोग बैंकिंग सुविधा से वंचित हैं। उन लोगों को बैंकिंग से जोड़ना इसका लक्ष्य होगा। इसलिए केंद्र सरकार की ओर इस नारा आपका बैंक आपके द्वार रखा गया है। यहां पर सारा काम ऑन लाइन होगा। जो पेपर लेस होगा। इसके तहत अपना खाता खुलवाने के लिए लोगों को केवल आधार कार्ड नंबर और थमरिंग देना होगा। इसके बाद में खाता खुल जाएगा। योजना के साथ एक टोल फ्री नंबर शुरू किया जाएगा। जिस पर कॉल करने के बाद आपको डाकघर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। उस कॉल पर आपको बताना होगा कि आपने खाता खुलवाना या लेन-देन कराना है। वह सारी प्रक्रिया आपके घर पर पूरी की जाएगी। प्रधान डाकघर में अलावा इसके चार एक्सिस प्वाइंट बनाएं गए हैं। जिसमे बिल्सी, पहाड़प़ुर, सतेती, स्वरूपपुर शामिल हैं।