फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर मालवीय आवास पर गर्जे शिक्षक-राज्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-7,8,18,19,32,33
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर मालवीय आवास पर गरजे शिक्षक-राज्य कर्मी
जोरदार प्रदर्शन कर सरकार को चेताया, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन सामूहिक अवकाश पर रहे हजारों शिक्षक-कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को माध्यमिक, बेसिक के शिक्षकों के साथ ही राज्य कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर रहकर मालवीय आवास पर धरना-प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के जरिए केंद्र और राज्य सरकार को चेताया कि पुरानी पेंशन लेकर ही रहेंगे। अब शिक्षक-कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। हजारों की संख्या में पहुंचे शिक्षकों-कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलित कर्मचारियों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। धरना स्थल पर कर्मचारी-शिक्षक,अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष चंद्रकेश यादव और संयोजक एके मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर प्रदेश के सभी कर्मचारी-शिक्षक एक मंच पर हैं। जब तक इसे लागू नहीं किया जाता है तब तक यह आंदोलन इसी तरह एकजुटता के साथ चलता रहेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन की सिर्फ मांग नहीं है, बल्कि यह कर्मचारी-शिक्षक की सेवानिवृत्ति के उपरांत उसकी सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा है। जो कि किसी भी सरकार या नियोक्ता की जिम्मेदारी है। ब्लाक जगत के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सरकार को हर हाल में यह मांग पूरी करनी होगी। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह और मंत्री राजीव राज ने कहा कि कर्मचारी हर स्तर पर सरकार का विरोध करते रहेंगे। इस बीच शिक्षकों-कर्मचारियों ने धरना स्थल से रैली निकाली और बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
धरना-प्रदर्शन में मंच के संरक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय, परिषद की मंत्री सरोज यादव, मदन मुरारी गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, सुशील चौधरी, रविंद्र मोहन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
स्कूलों पर पड़े रहे ताले शिक्षकों के सामूहिक अवकाश पर होने की वजह से जिले के ज्यादातर परिषदीय स्कूलों पर ताले पड़े रहे। जहां पर शिक्षामित्र और अनुदेशक तैनात हैं वे स्कूल जरुर खुले। माध्यमिक स्कूलों के भी शिक्षक सामूहिक अवकाश थे। सो वहां पर भी ताले लगे रहे।
------------
दफ्तरों में ठप रहा कामकाज राज्य कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण सरकारी दफ्तरों में आज कामकाज ठप सा रहा। अपने किसी काम से आने वाले लोग निराश होकर लौट गए। ------------
भीड़ को देख पुलिस भी रही चौकस
मालवीय आवास पर हजारों की संख्या में शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों के आने के कारण पुलिस भी बेहद चौकस रही। पूरे समय पुलिस फोर्स खामोशी से वक्ताओं के विचारों को सुनता रहा। --------------
विज्ञापन

कई बार जाम जैसे रहे कचहरी चौराहे पर हालात
पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर काफी संख्या में जिले भर से यहां मालवीय आवास पर धरना-प्रदर्शन को पहुंचे शिक्षकों-कर्मचारियों की वजह से कचहरी चौराहे पर कई बार जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि ट्रैफिक पुलिस वाहनों को पास कराती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें