फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने ताइक्वांडो व तीरंदाजी में किया हुनर का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने ताइक्वांडो व तीरंदाजी में किया हुनर का प्रदर्शन
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं
फोटो- 23 बीडीएनयूजेएचपीएच-02
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर शनिवार को भगवान दास पैलेसे में जुटीं छात्राओं तने ताइक्वांडो, बैडमिंटन, फुटबाल और तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं जिला ओलंपिक संघ की देखरेख में सुबह शुरू हुईं। साहिबजादे बाबा अजीत सिंह और ताइक्वांडो संघ से जुड़ी छात्राओं ने आत्मरक्षा का भी रिहर्सल करके दिखाया। आपात स्थिति में पहले खुद को बचाने और दूसरों की मदद का रिहर्सल किया। बैडमिंटन में चार छात्राओं ने हिस्सा लिया। फुटबॉल और तीरंदाजी में भी उन्होंने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने निशाना भी साधा। ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और गूंज एक सामाजिक जनकल्याण शिक्षा समिति के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि इलाके के अलावा जिले की कई छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर अपने हुनर से नाम रोशन किया है। उन्होंने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर इकबाल और निहारिका यादव भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें