फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर सख्त रहेगी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 16 Jun 2018 12:41 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 ईद पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। ईदगाह और मस्जिदों में पुलिस बल तैनात रहेगा। एसएसपी ने कहा है कि लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार को बक्शा नहीं जाएगा। त्योहार को शांतिपूर्ण निपटाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार ने कहा कि ईद की सुरक्षा व्यवस्था के पहले से इंतजाम कर दिए गए हैं। जिले के प्रत्येक थाना कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक कर लोगों को समझा गया। उनसे कहा गया कि वे स्वयं त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखें, अगर कोई अफवाह फैलाता हुआ दिखे या खुराफात करते हुए पता चले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। जिससे पुलिस समय पर उसके खिलाफ कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा, जिले में जहां-जहां ईदगाह और मस्जिद हैं, वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। सभी थाना-कोतवाली की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहेगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में अलग से पुलिस बल और पीएसी को लगाया गया है। होमगार्डों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी ने कहा सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। अगर इसके बावजूद कोई विवाद करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें