फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्याऊं में साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनने वाले बिजलीघर को दान में मिली भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-37
विज्ञापन

म्याऊ में उपकेंद्र को
दान में मिली भूमि
ओमेंद्र प्रताप सिंह ने विभाग के नाम की रजिस्ट्री, क्षेत्र के करीब 50 गांवों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत म्याऊ में साढ़े तीन करोड़ की लागत से 10 एमवीए का नया उपकेंद्र बनेगा। इसके लिए म्याऊं के ही ओमेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी 0.211 हेक्टेयर जमीन दान में दी है। गुरुवार को उन्होंने यहां विभाग के नाम रजिस्ट्री भी कर दी। उनके इस कार्य की बिजली महकमे के साथ ही क्षेत्र की जनता ने भी सराहना की है। उपकेंद्र बन जाने से करीब 50 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
म्याऊ को उसावां फीडर से सप्लाई दी जाती है। जिसकी वजह से अक्सर कमी आ जाती है। क्षेत्र के लोग 90 के दशक से म्याऊ में बिजलीघर बनवाने की मांग करते आ रहे थे। इसके लिए विभाग ने भी शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन हर बार जमीन की कमी आड़े आ जाती थी। म्याऊ निवासी ओमेंद्र प्रताप सिंह भी उपकेंद्र को प्रयासरत थे। उन्होंने कहा भी था यदि मंजूरी मिल जाती है तो वह इसके लिए अपनी ओर से भूमि दान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में शासन ने म्याऊ में 10 एमवीए का उपकेंद्र बनाने को हरीझंडी दी। आज ओमेंद्र प्रताप सिंह ने उपकेंद्र के लिए 0.211 हेक्टेयर जमीन दान में देदी। रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर उन्होंने बिजली महकमे के अधिशासी अभियंता एमके अहिरवार को रजिस्ट्री सौंपी। अधीक्षण अभियंता मधुप श्रीवास्तव ने बताया कि इस उपकेंद्र के निर्माण में साढ़े तीन करोड़ की लागत आएगी। पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे। ओमेंद्र प्रताप सिंह ने भूमि दान में देकर बड़ा काम किया है। रजिस्ट्री के समय डॉ.अरविंद कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन आकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें