फोटो- 4 से 12
बुधवार को भी मंदिरों
में गूंजा बम-बम भोले
दिन भर लगी रहीं श्रद्धालुओं की कतार, बांटा गया प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बुधवार को भी शहर में महाशिवरात्रि की धूम रही। शिव मंदिरों पर सुबह से ही शिवभक्तों का मेला लगा रहा। जिले भर के शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। भक्तों ने अपने आराध्य देव शिव पर बेलपत्र, फल-फूल, धतूरा, दूध और मिष्ठान आदि चढ़ाया। दिन भर पूरे शहर के शिवालय जयघोष से गूंजते रहे।
शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, नगला मंदिर, हरप्रसाद मंदिर पर शिवभक्तों की ज्यादा भीड़ रही। शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मनौतियां मांगीं।
सिलहरी। स्थानीय गांव दहेमी के प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से दोपहर तक भक्तो की कतार लगी रहीं। दूरदराज से आए भक्तों ने शिव का गुणगान किया। शाम को भी उपासना का दौर चला।
0000000
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस रही मुस्तैद
महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सुबह से ही पुलिस मौजूद रही। आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पुलिसकर्मियों की नजर रही। वहीं, मंदिरों के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोग भी पुलिस के निशाने पर रहे। 0000000000
क्या बोले शिव के उपासक-
फोटो- 13
मैं तो कई साल से शिव के व्रत रख रही हूं। मेरे हाईस्कूल के पेपर चल रहे हैं। शिवजी से मनौती मांगी है कि अच्छे नंबरों से पास हो जाऊं।- सोनाक्षी, महाराज नगर
00000
फोटो-14
- शिवजी की पूजा करके मन को शांति मिलती है। इस बार व्रत रखकर भी काफी अच्छा लग रहा है। शाम को विशेष पूजन करेंगे।
- अंजलि बघेल, बाबा कॉलोनी
00000000
फोटो-15
- वैसे हम कल ही शिवरात्रि मनाना चाहते थे पर आज बच्चों की छुट्टी की वजह से व्रत रखा है। पूरे परिवार ने साथ में व्रत और पूजन किया। - अनुपम सक्सेना, गृहणी
0000
फोटो- 16
- कंपटीशन की तैयारी कर रही हूं। इसलिए व्रत रखना मुश्किल हो जाता है। कई ट्यूशन भी हैं। व्रत नहीं रख सकी पर पूरे विधिविधान से शिव का पूजन जरूर किया। - वर्षा सिंह, छात्रा