फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक अनुरूप नहीं बनीं सड़कें सीडीओ खफा, ठेकेदार से वसूला जाएगा अर्थदंड

विज्ञापन
सड़क खुदवाते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई ) के तहत बनाई गई दो सड़कें विभागीय अभियंताओं की लापरवाही व ठेकेदार की मनमानी के कारण मानक के अनुरूप नहीं बन सकीं। इन सड़कों की लंबाई कम और गहराई में मानक से कम पत्थर डाले गए। वहीं बजरपुर के साथ डस्ट मिलाने के स्थान पर पत्थर में स्थानीय मिट्टी डाली गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को सीडीओ शेषमणि पांडेय ने तकनीकी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता को परखा। सबसे पहले अंधरऊ में मैकूभगत के खेत, बाबूराम राठौर के मकान के पास और बक्सेना के पत्थर के पास खुदाई कराकर गुणवत्ता को परखा, तो सड़क का निर्माण कार्य मानक अनुसार नहीं पाया गया। सी कोट ठीक न होने के कारण रोड पर बजरी दिखाई दे रही थी, रोड की पटरियों पर भी संतोषजनक कार्य नहीं किया गया था। ग्राम अंधरऊ में आबादी होने के कारण इंटरलॉक से सड़क बनाई गई थी । सीडीओ ने इंटरलॉर्क इंट को तोड़कर गुणवत्ता परखी, र्तो इंटें अत्यंत घटिया मानक की पाई गईं। दातागंज रोड से मर्रई तक की सड़क का निर्माण 2016 में कराया गया है। अभी एक वर्ष पूर्ण भी नहीं हुआ है। सड़क जगह-जगह से टूट रही है। यहां साइड पटरी भी नहीं बनाई गई है। सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार व ठेकेदार गुप्ता कांसट्रक्शन कंपनी चंदौसी से अर्थ दंड वसूलने के निर्देश दिया। कहा कि पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और जेई के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए रामसिंह, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता शीराजउद्दीन, डीआरडीए के तकनीकी अंवेशक कमल मिश्रा सहित अन्य अभियंता मौजूद रहे।
------------
फोटो-47
नाली के बरावर में बैठा कर करा रही थी पढ़ाई
बदायूं। पीएमजीएसवाई की सड़कों का निरीक्षण करते हुए सीडीओ शेषमणि पांडेय ब्लाक जगत के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। परिसर में व्याप्त गंदगी देखकर वह दंग रह गए। स्कूल के बराबर से निकलने वाली नाली गंदगी से भरी पड़ी थी। शिक्षिकाएं बच्चों को धूप में बैठाकर नाली के पास ही पढ़ा रही थीं।
विज्ञापन

सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक ममता का जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका संगीता सक्सेना, ममता यादव ने एक बजे तक बच्चों की उपस्थिति ही पंजिका में दर्ज नहीं की थी। कक्षा पांच के छात्र रवींद्र से सीडीओ ने जब पहाड़े सुनाने को कहा तो उसने आरोप लगाया कि दीदी सिखाती ही नहीं हैं। सीडीओ ने कारण पूछा तो सहायक अध्यापिका ने कहा कि यह बच्चा स्कूल से लगातार गायब रहता है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार लाने की चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा निरीक्षण के समय ऐसी व्यवस्था मिली तो अवश्य दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें