बदायूं। विश्व दिव्यांगता दिवस पर तीन दिसंबर को शुरू हुआ दिव्यांगता पखवाड़ा गुरुवार को समाप्त हो गया। इस दौरान माध्यमिक स्कूलों के विशेष बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन विशेष बच्चों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।
गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुुर कक्षा 12 की छात्रा विनीता प्रथम रहीं। शहर के केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा सिमरन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अलापुर स्थित नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र शब्बू तृतीय स्थान पर रहे। राधे लाल इंटर कॉलेज कछला के 11वीं के छात्र महेंद्र पाल ने लेखन कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी के कक्षा 9 के छात्र वीरेश यादव द्वितीय स्थान पर रहे। शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा कुमारी शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में राजाराम महिला इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा नेहा राठौर प्रथम, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्रा चंचल द्वितीय और अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज उझानी की कक्षा 9 की छात्रा मधु तृतीय स्थान पर रहीं।
छू कर पहचानों प्रतियोगिता में शहर के राजकीय कन्या इंटर कालेज की कक्षा 10 की छात्रा कविता प्रथम, वजीरगंज के मुन्ना लाल इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र ज्ञान प्रकाश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा काजल मौर्य प्रथम और इसी कालेज के कक्षा 11 की छात्रा मधु मौर्य ने द्वितीय और कक्षा 10 की छात्रा कुमकुम तृतीय स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में गुलड़िया स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के आशीष कुमार प्रथम रहे तो इसी कालेज के छात्र पप्पू ने द्वितीय स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शहर के पार्वती कन्या इंटर कॉलेज के कक्षा 9 की छात्रा हिनोजा प्रथम रहीं तो इसी कॉलेज के कक्षा 12 की छात्रा वैष्णवीं माहेश्वरी द्वितीय रहीं। राजकीय इंटर कॉलेज शहर के कक्षा 12 की पूजा शर्मा तृतीय रहीं। गणित में शहर के राजाराम महिला इंटर कॉलेज के कक्षा 12 की नूर अफशां प्रथम रहीं। वहीं उझानी स्थित अशर्फी देवी इंटर कॉलेज के क क्षा 9 के छात्र अंकित शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। अलापुर के नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज के कक्षा 10 की छात्रा राधा तृतीय रहीं।