फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में भाजपा-सपा बराबर, पंचायतों में निर्दलीय उम्मीदवारों का वर्चस्व

विज्ञापन
मतगणना में जुटे कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जिले की सात नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद पर तीन-तीन सीटें भाजपा और सपा के खाते में गईं, जबकि नगर पंचायतों में जनता ने निर्दलीय प्रत्याशियों पर भरोसा जताया। नगर पालिका की एक सीट पर निर्दलीय की जीत हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले की सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतगणना सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों की देखरेख में शुरू हुई। पूर्व की गई तैयारियों के चलते मतगणना में कहीं भी कोई दिक्कत नहीं आयी। डीएम और एसएसपी सुबह से ही मंडी समिति में डेरा जमाए बैठे रहे और पल-पल की जानकारी लेते रहे। वहीं आरपीएफ भी मौजूद रही। कहीं भी किस प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
जिले कीसात नगर पालिकाओं में तीन पर भाजपा, तीन पर सपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। जबकि एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई। उधर 13 नगर पंचायतों में सात पर निर्दलीय, दो पर सपा, दो पर बसपा और एक पर कांग्रेस विजयी रही, एक सीट रालोद के खाते में गई।
विज्ञापन

शहर नगर पालिका से भाजपा की दीपमाला गोयल ने सपा की फात्मा रजा, दातागंज से भाजपा के आकाश वर्मा ने सपा के मोहम्मद इशाक, बिल्सी में भाजपा के अनुज वार्ष्णेय ने कांग्रेस संजीव असावा, नगर पालिका उझानी से सपा की पूनम अग्रवाल ने भाजपा के शंकर गुप्ता, नगर पालिका बिसौली से सपा प्रत्याशी अबरार अहमद ने भाजपा की सारिता वार्ष्णेय, ककराला से सपा की परवीन मुस्लिम ने निर्दलीय नजमुल जमा खां को हराया। वहीं नगर पालिका सहसवान में निर्दलीय मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने भाजपा के अनुज माहेश्वरी को हराया।
उधर, नगर पंचायत कछला में कांग्रेस के नरेशपाल यादव ने निर्दलीय जगदीश को, नगर पंचायत रुदायन से सपा के अरविंद शर्मा ने भाजपा के अनूप सिंह, इस्लामनगर से भाजपा की निशात नाजिम ने निर्दलीय भावना गुप्ता, अलापुर से बीएसपी की नाज बी ने भाजपा की दुर्गा देवी, नगर पंचायत फैजगंज से निर्दलीय इसरार खां ने निर्दलीय महेश गुप्ता, नगर पंचायत मुड़िया से रालोद के सुरेश यादव ने सपा के दिनेश, नगर पंचायत सैदपुर से निर्दलीय आयशा बेगम ने निर्दलीय अमीना बेगम, नगर पंचायत उसहैत से निर्दलीय सैनरा वैश्य ने सपा की शमियां बेगम, नगर पालिका उसावां से निर्दलीय धीरेंद्र गुप्ता ने भाजपा के मुन्ना सिंह, नगर पंचायत वजीरगंज से निर्दलीय शमा परवीन ने निर्दलीय संगीता देवी को, नगर पंचायत सखानू से सपा की शमीना बेगम ने भाजपा के असीम हुसैन को, नगर पालिका गुलड़िया से निर्दलीय सर्वेश कुमारी ने निर्दलीय पुुष्पा को, नगर पालिका कुवरगांव से निर्दलीय शीतल ने निर्दलीय महेश को हराया।
विज्ञापन

----------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें