फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम का झाम रोकने को पांच टेंपो स्टैंड बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं।
विज्ञापन

शहर में ऑटो-टेंपो की फौज की वजह से जाम की समस्या पर अमर उजाला की खबरों के बाद पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने समस्या के निस्तारण को बड़ी पहल की है। उन्होंने बस और टेंपो यूनियन के साथ बैठक करके वाहन स्टैंड और रूट को लेकर सहमति बनाई। इसमें आटो और टेंपो के लिए नए सिरे से रूट और बस स्टेंड निर्धारित किए गए हैं। शहर से अब पांच रूट से आटो और टेंपो चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर आटो-टेंपो चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस के नोडल अधिकारी एसपी सिटी कमल किशोर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में रविवार सुबह बस, टेपों यूनियन वालों के साथ बैठक हुई। इसमें आरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय, सीओ सिटी वीरेंद्र यादव, टीएसआई राममिलन ने शहर में जाम की समस्या के निजात को समाधान पर चर्चा की। यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की प्राथमिकता जताते हुए प्राइवेट बस यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह, ऑटो व टेंपो यूनियन के पदाधिकारी व बस तथा ऑटो के ड्राइवरों से सुझाव मांगे। कहा कि जानबूझकर समस्या पैदा न की जाए। सार्वजनिक स्थल और चौराहों को घेरकर खड़ा होने की आदत बंद करें। निर्धारित रूट अपने वाहन पर लिखकर उसी पर संचालन करें और संबंधित स्टैंड से ही मुसाफिरों को बैठाएं व उतारें। इससे वाहन चालकों को भी सहूलियत मिलेगी और पब्लिक को भी फिजूल के जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। एसपी सिटी ने साफ कहा कि अगर कोई वाहन अलग रोड पर जाता है या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो-टेंपो को ये रूट और स्टैंड हुए निर्धारित
0 रूट नंबर एक-
उसावां, उसहैत और ककराला आने जाने वाले टेंपो व ऑटो अपने वाहनों पर रूट नंबर एक लिखवाएंगे। उनका पार्किंग स्थल मंडी समिति रहेगा।
0 रूट नंबर दो-
बिल्सी, सहसवान, उझानी और कादरचौक के वाहनों को रूट नंबर दो दर्ज करना होगा और वह हाथी पार्क से संचालित होंगे।
0 रूट नंबर तीन-
दातागंज दिशा के आटो व टेंपो के लिए रूट नंबर तीन निर्धारित किया गया है, यह वाहन पुराना आंवला बस स्टैंड से संचालित होंगे।
0 रूट नंबर चार-
- बिसौली, बरेली, कुंवरगांव दिशा के लिए रूट नंबर चार तय किया गया है। यह वाहन भी पुराना आंवला बस स्टैंड से चलेंगे।
0 रूट नंबर पांच-
- नगर क्षेत्र के ऑटो-टेंपो पर पांच नंबर दर्ज होगा। ई-रिक्शा के अलावा हरे रंग के ऑटो-टेंपो ही शहर में चलने के लिए मान्य होंगे। यह देहात वाले रूट पर मिले तो इन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें