फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों की लाइन काटी, अंधेरे में कुष्ठ आश्रम

विज्ञापन
street light
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

कुष्ठ आश्रम को रोशन रखने के लिए कछला नगर पंचायत प्रशासन ने गेट से लेकर परिसर तक स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। लेकिन पिछले दिनों अचानक लाइटों की लाइन काटकर बत्ती गुल कर दी गई। इसकी वजह से आश्रम में रहने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आश्रम में लूट की भी घटनाएं हो चुकीं हैं।
कछला के कुष्ठ आश्रम के प्रति नगर पंचायत प्रशासन के रवैये पर कुष्ठ रोगियों ने सवाल उठाया। कुष्ठ आश्रम को स्ट्रीट लाइट की सुविधा करीब सात साल पहले मिली थी। उस समय नगर पंचायत प्रशासन ने आश्रम परिसर, गेट और आसपास के इलाके में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की। स्ट्रीट लाइट को जेनरेटर लाइन से जोड़ा गया तो आश्रम हर रात रोशन रहने लगा था। कुष्ठ रोगियों में नरायन, रामऔतार और जगदीश ने बताया कि पिछले महीना लाइन को काट दिया गया। कर्मचारियों से पूछा तो उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। दिव्यांग कुष्ठ रोगी ललिता देवी का कहना है कि रात में अंधेरे की वजह से उन्हें लघुशंका और शौच को जाने के लिए दिक्कत होती है। प्रेमपाल समेत कई कुष्ठ रोगियों ने नगर पंचायत प्रशासन की भूमिका पर सवाल भी उठाया। बोले, परिसर में सफाई तो वह खुद कर लेते हैं लेकिन नगर पंचायत अफसर उनके लिए स्ट्रीट लाइट की सुविधा सुचारू करा दें तो दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

कुष्ठ आश्रम के पास चार दिन पहले कच्छा-बनियानधारी गिरोह के सदस्य देखे गए थे। शोर मचने पर बदमाश भाग निकले इससे पहले बदमाशों ने 30 जनवरी की रात कुष्ठ रोगियों को गन प्वाइंट पर लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। उन्हें दान में मिला सामान और नकदी भी बदमाश समेट ले गए थे। उसके बाद से कुष्ठ रोगियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

--------------
कुष्ठ आश्रम के अंदर स्ट्रीट लाइट नहीं है। गेट और आसपास इलाके में सुविधा है लेकिन पिछले दिनों स्ट्रीट लाइटों के खराब हो जाने की वजह से दिक्कत आई है। दो-चार दिनों में घाट के आसपास स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिया जाएगा।
- अशोक गोयल, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें