बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांसबरोलिया स्थित वृद्धाश्रम पर एसडीएम हरीशंकर लाल शुक्ला ने फल और मिठाई बांटी।
उन्होंने कहा कि वृद्धों से नई पीढ़ी को अनुभव लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि वृद्धों की सेवा करना ही मानव का सच्चा धर्म है और समाज में इससे बड़ी कोई पूजा नहीं हो सकती। इस मौके पर वेदव्यास शर्मा, विकास माहेश्वरी, राम किशोर शर्मा, बब्लू श्रीवास्तव, केपी सिंह, चतुर्भज मौर्य, मनोज माहेश्वरी, किशनपाल शाक्य, हेमसिंह झा, अमरसिंह पाली मौजूद रहे।