फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए थे गंगा में अस्थि विसर्जित करने, चली गई बेटे की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला गंगा घाट पर अस्थि विसर्जन के बाद गंगा स्नान करते वक्त दो सगे भाई गंगा में डूब गए। इनमें से गोताखोरों ने एक को तो बचा लिया, लेकिन उसके छोटे भाई का शव करीब चार घंटे के बाद बरामद हो गया। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम के ही शव साथ ले गए।
विज्ञापन

फरीदाबाद की संजय कॉलोनी के रहने वाले टीकम सिंह की पत्नी का निधन हो गया था। शनिवार कोवह यहां अपने बेटों के साथ पत्नी की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने आए थे। अस्थियां विसर्जन करने और अन्य संस्कार करने के बाद परिवार के लोग गंगा नहा रहे थे। इसी दौरान टीकम सिंह के दो बेटे गंगा में डूब गए। शोर-शराबा होने पर गोताखोरों ने बड़े बेटे को तो किसी तरह से बचा लिया, लेकिन 12 साल के छोटे बेटे योगेश का पता नहीं लगा। करीब चार घंटे के बाद उसका शव मिला।
शव मिलने के बाद परिवार के लोग फफक-फफक कर रोने लगे। गंगा घाट पर मौजूद लोगों को जब पता लगा कि टीकम सिंह अपनी पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आए थ,े तो उनकी आंखें भी भर आई। लोगों में चर्चा रही कि टीकम सिंह के परिवार पर दुखों का दोहरा पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें