फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 किसानों को कृषि यंत्र खरीद में मिला अनुदान

Sun, 27 Dec 2015 08:57 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम शंभूनाथ ने किसानों से मुखातिब होते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों को लाभान्वित किया जाए, जिससे उन लोगों को फसलों के उत्पादन में परेशानियों का सामना न करना पड़े। डीएम ने किसानों के साथ उनकी फसलों के बोने, पकने समेत तमाम बिंदुओं पर बातचीत की। इससे किसान काफी खुश नजर आए। वहीं सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने किसानों ने कहा कि अभी और किसानों को इन योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जाना है।  
विज्ञापन

यूपी डास्प के जिला समन्वयक वीके सिंह ने बताया कि रोटावेटर पर 35 हजार रुपये और लेजर लेवलर पर 1.5 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इस मौके पर मनरेगा उपायुक्त आरके सिंह सहित किसान हुकुम सिंह, प्रताप सिंह, तेजपाल, सगीर अहमद, मानवीर सिंह, महेंद्र पाल, हरपाल सिंह, राकेश कुमार, सोमपाल शर्मा, अजयपाल, बेंचे सिंह, इकबाल, मीरा रानी, ओमवती, सत्येंद्र, ब्रह्मचारी सिंह सूर्य प्रताप, सूरजपाल को अनुदान की धनराशि स्वीकृत होने का पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें