फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुजरिया में 182 मीटर चकमार्ग कब्जा मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव मुजरिया में चकमार्ग पर कब्जे को बृहस्पतिवार को तहसील की राजस्व टीम ने हटवा दिया। नायब तहसीलदार मोहित कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव मुजरिया में चकमार्ग को कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा था। इसको लेकर गांव के मुरारी लाल निवासी गांव कटैया ने तहसील में आकर शिकायती की थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम प्रवर्धन शर्मा एवं नायब तहसीलदार ने इसकी पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त किए जाने के निर्देश लेखपाल को दिए। आज लेखपाल श्याम कुमार, लवी भारद्वाज, राजस्व निरीक्षक मुजरिया ने उक्त चकमार्ग से अतिक्रमण को चिह्ति कर अवैध कब्जाधारकों से मुक्त कराया। इस चकमार्ग की लम्बाई करीब 182 मीटर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें