फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में आग से युवक झुलसा, चार भैंस जलकर मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी निवासी धर्म सिंह की पशुशाला में आग लग जाने से उसमें बंधे पशु चपेट में आग गए। चार भैंस के ऊपर जलता छप्पर गिर पड़ा। इससे चारों भैंस जलकर मर गईं, जबकि तीन जानवरों की हालत नाजुक है। आग बुझाने की कोशिश में एक युवक भी झुलस गया।
विज्ञापन

अल्लापुर चमारी निवासी धर्म सिंह की पशुशाला गांव के बाहरी छोर पर है। पशुशाला में परिवार के सदस्य नहीं रहते लेकिन धर्म सिंह ने एक झोंपड़ी में अनाज रख लिया था। दोपहर में छप्पर में आग की लपटें उठतीं देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। धर्म सिंह भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को झोपड़ी के अंदर बंधे पालतू पशुओं को खोलकर भगाने का मौका भी नहीं मिल पाया। आग पर काबू पाया जाता, उससे पहले ही दो झोपड़ियां जलती हुईं पशुओं के ऊपर गिर गईं। इससे चार भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। झोंपड़ी के पास बंधे तीन पशु आग की चपेट में आने से झुलस गए। आग बुझाने की कोशिश में रामवीर (20) झुलस गया है। सूचना के बाद कोतवाली से दरोगा संजय यादव मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक ग्रामीण निजी संसाधनों से आग पर काबू पा चुके थे। मृत चारों भैंस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। आग की वजह से गांव में भी काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें