फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जनता के बीच जाकर बताएं पार्टी की नीतियां’

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कांग्रेस के बदायूं लोकसभा प्रभारी नीरव बख्शी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एक आंदोलन चलाकर देश को भाजपा से मुक्त कराना है और कांग्रेस की सरकार बनानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में लोकसभा प्रभारी श्री बख्शी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए हमें जीतोड़ मेहनत करनी होगी और कांग्रेस के हाथों को मजबूत बनाना होगा। जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि हम सबको मिलकर देश के लिए काम करना है और इस चुनाव में देश में कांग्रेस की सरकार बनानी है। प्रदेश सचिव आजम अली, हुलासी राम, बफाती, भगवान सिंह, राकेश वर्मा, अशरफ हुसैन, जाहिद गाजी ने भी विचार रखे। बैठक में जितेन्द्र कश्यप, अभिषेक पांडेय, देवेंद्र श्रीवास्तव, दामोदर, हफ़ीज, इगलास हुसैन, अनवर खान आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। कांग्रेस के बदायूं लोकसभा प्रभारी नीरव बख्शी ने जेपी जैन स्कूल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनसे मिशन 2019 में पूरे दम के साथ जुट जाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि अब देश से मोदी सरकार की विदाई तय हो गई है। आने वाला समय कांग्रेस का होगा। भाजपा ने देश के युवाओं एवं किसानों को केवल गुमराह करने का काम किया है। जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि बदायूं जिले में कांग्रेस का ग्राफ दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। जिले की जनता बदलाव चाहती है। इस मौके पर आजम अली, जाहिद गाजी, अजीत गुर्जर, संजीव असावा, सलीम सैफ, राजकुमार वर्मा, राशिद खान, भोजराज राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें