फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगी बदायूं की ऋषिका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विकास की दृष्टि से भले ही बदायूं को पिछड़े जिलों में गिना जाता हो, लेकिन यहां पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। शहर की गणेश बिहार कॉलोनी की रहने वाली ऋषिका गुप्ता का चयन अमेरिका में होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में पहली बार भारतीय महिला टीम हिस्सा लेने जा रही है। वह प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सोमवार को दिल्ली से अमेरिका को टीम के साथ रवाना होंगी।
विज्ञापन

अमेरिका के फ्लोरिडा में यह प्रतियोगिता 22 से 29 जनवरी तक आयोजित हो रही है। प्रमोद गुप्ता की होनहार बेटी ऋषिका गुप्ता स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। अमेरिका में फुटबाल प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला टीम में चयनित होने की खबर से परिजनों में बेहद खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने को वह सोमवार को टीम के साथ अमेरिका रवाना होंगी। ऋषिका का कहना है कि वह बदायूं का नाम विश्व में रोशन करना चाहती हैं। इससे पहले वह ताइक्वांडो में तीन बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हैं। फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन होने से वह बेहद उत्साहित हैं। उसके चयनित होने पर ज्वाला प्रसाद गुप्ता, ध्रुवदेव गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सचिन भारद्वाज, आमोद गुप्ता, वीरेंद्र, शरद गुप्ता, राजीव गुप्ता, प्रदीप आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें