फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से झोपड़ी राख, पांच बकरियां मरीं, चार मवेशी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद नगर सुलरा में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें जलकर पांच बकरियां मर गईं और चार मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। घर में रखे कपड़े, चारपाई, अनाज आदि भी जलकर राख हो गया। घर में खाने को एक दाना तक नहीं बचा। ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की है, वहीं लेखपाल ने क्षति का आकलन कर विभागीय अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट पेश की है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब दो बजे की है। उस समय गांव निवासी दुलार कश्यप अपने परिवार के साथ झोपड़ीनुमा घर में सो रहा था । वहीं उनके मवेशी आदि बंधे थे। रात करीब दो बजे उनकी झोपड़ी में किसी तरह आग लग गई। दुलार को इसका पता चलता, तब तक आग ने झोपड़ी को चपेट में ले लिया। दुलार किसी तरह चारपाई से उठकर बाहर की ओर भागा और अपने परिवार वालों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। उसे इतना समय भी नहीं मिला कि झोपड़ी में बंधे मवेशियों को खोल सके। वह झोपड़ी के अंदर से कोई सामान भी नहीं निकाल सका। परिवार वालों का शोर शराबा सुनकर लोग आ गए। उसके बाद वह आग बुझाने में जुट गए, परंतु तब तक आग से पूरी झोपड़ी जल गई। आग मे पांच बकरियां और एक पड्डे की जलकर मौत हो गई। चार मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए। रात भर परिवार वाले ठंड में परेशान रहे। मंगलवार सुबह सूचना पर ग्राम प्रधान मुनेंद्र पाठक पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की और कंबल आदि दिए। मौके पर पहुंचे हलका लेखपाल बसंत शर्मा ने क्षति का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि दुलार का मवेशी समेत 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें