फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफको केंद्र पर यूरर या के लिए किसानों की मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इफको केंद्र पर यूरिया के लिए मारामारी
विज्ञापन

कादरचौक। यूरिया हासिल करने को किसानों में मारामारी मची हुई है। जैसे ही क्षेत्र के किसानों को सोमवार को पता लगा कि केंद्र पर एक गाड़ी यूरिया पहुंची है तो वे सुबह से ही वहां पहुंच गए। किसानों की लंबी लाइन लग गई, इससे रोड जाम हो गया। किसानों की भीड़ देखकर सुरक्षा के लिए पुलिस भी लगानी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में यूरिया की भारी किल्लत मची हुई है। गेहूं की फसल में यूरिया लगाने को किसान काफी परेशान हैं। क्षेत्र के किसान हर स्थान पर घूमकर यूरिया की तलाश कर चुके हैं, लेकिन उन्हें सरकारी दाम पर कहीं नहीं मिल पा रही है। बाजार में दुकानदार महंगी बेच रहे हैं। सोमवार को किसानों को जब यह जानकारी हुई कि इफको केंद्र पर यूरिया से भरी एक गाड़ी आ गई है, वैसे ही सैकड़ों की संख्या में किसान सुबह से ही वहां पहुंच गए। किसानों ने स्वयं ही लाइन लगा ली। आधार कार्ड के बाद बायोमैट्रिक मशीन के माध्यम अंगूठा लगवाकर खाद किसानों को दी गई। चूंकि किसानों की भीड़ ज्यादा थी सो एक गाड़ी बहुत की जल्दी खत्म हो गई। कई किसान बिना खाद लेकर निराश घर को लौट गए। केंद्र प्रभारी ने बताया कि जैसे-जैसे यूरिया आती रहेगी हर किसान को दी जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें