व्यापारी ने नहीं दिखाए कागज, लाइसेंस निरस्त
बदायूं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बुुधवार को बीज और खाद की दुकानों को औचक निरीक्षण किया। वजीरगंज में निरीक्षण के दौरान व्यापारी कीटनाशक, बीज एवं उर्वरक लाइसेंस, स्टाक/ ब्रिकी रजिस्टर नहीं दिखा सका। ऐसे में उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद कुुमार दोपहर को वजीरगंज पहुंचे। वहां दुकानों को निरीक्षण किया। इस दौरान अमित बीज भंडार पहुंचे। वहां पर व्यापारी से अभिलेख, बिल, स्टाक/ बिक्री रजिस्टर नहीं दिखाए गए। वहीं व्यापारी कीटनाशक, बीज और उर्वरक लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। जबकि दुकान पर बिना मशीन से उर्वरकों को बेचा जा रहा था और बिना अथार्टी अंकित किए ही विभिन्न कंपनियों की रसायनिक दवाई उपलब्ध थी। उसका भी कोई बिल नहीं दिखाया गया। बिना चौहदी अंकित किए दूसरे मकान में इफको के कट्टे और रसायनिक दवाइयां रखी मिलीं। ऐसे में व्यापारी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। साथ ही मौजूद स्टाक को एक माह के अंदर बेचकर कीटनाशक कारोबार को बंद करने के निर्देश दिए। ब्यूरो