उझानी प्रीमियर लीग (यूपीएल) में गुरुवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लगान इंडिया ने जीत हासिल कर फाइनल खेलने के लिए जगह पक्की कर ली। उसने राणा सोल्जर्स को 37 रन से हराया। इस जीत में विजेता टीम के हरदीप की शानदार बल्लेबाजी का योगदान रहा। हरदीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर यूपीएल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला राणा सोल्जर्स और लगान इंडिया के बीच हुआ। मुख्य अतिथि पालिका सदस्य सचिन अग्रवाल और पंकज सक्सेना ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। शंकर गुप्ता की लगान इंडिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए। इस दौरान हालांकि बीच में बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद जागी लेकिन बाद के बल्लेबाज ज्यादा असर नहीं दिखा पाए। टीम को हरदीप ने 66 रन का सहयोग किया। जवाब में अमित प्रताप सिंह की राणा सोल्जर्स ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन मध्यक्रम में टीम कमजोर पड़ गई। पूरी टीम नौ विकेट खोकर 125 रन ही बना पाई। विजेता टीम के हरदीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इसी के साथ राणा सोल्जर्स खिताबी मुकाबले से बाहर हो गई । दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को होगा। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में अरविंद शर्मा, योगेश प्रताप सिंह, सुशील सक्सेना, आकाश छाबड़ा, कार्तिक अग्रवाल, अमित सिंघल आदि का सहयोग रहा।