फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नीतियों और सिद्घांतों से गए हैं भटक गए

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पूर्व मुख्यमंत्री नीतियों
विज्ञापन

और सिद्धांतों से भटके’
बदायूं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया की नौ दिसंबर को लखनऊ में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। ये रैली साबित करेगी की असली समाजवाद शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में स्थापित हो चुका है। ये बात मोहल्ला सोथा में अंजुम रजा खां के आवास पर जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने पत्रकारों से कही।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नीतियों और सिद्धांतों से भटक गए हैं। इस वजह से वे मुस्लिम और यदुवंशी विरोधी हो गए। आरोप लगाया कि उन्होंने कई ऐसे नेताओं का अपमान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ से आए एहसान खान ने कहा कि रामगोपाल यादव आरएसएस के एजेंट बन गए हैं। कितनी बार संघ प्रमुख से मिल चुके हैं। कहा कि मुलायम सिंह ने नौ दिसंबर को रैली में आने की इच्छा जाहिर की है। अगर उन्हें रोकने की कोशिश की तो लखनऊ में महासंग्राम होगा। एहसान खान ने भी विचार रखे। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें