फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता नगर में फंदे पर झूला इलेक्ट्रीशियन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एकता नगर में फंदे पर झूला इलेक्ट्रीशियन, मौत
विज्ञापन

बदायूं। शुक्रवार देर शाम एकता नगर मोहल्ले में एक इलेक्ट्रीशियन युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

करीब 25 वर्षीय कमल पुत्र परमेश्वरी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला एकता नगर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह इलेक्ट्रीशियन था। लोगों के जनरेटर आदि रिपेयर करके अपना परिवार चला रहा था। उसके माता-पिता शहर के नई सराय मोहल्ले में रहते हैं। शुक्रवार देर शाम कमल किसी बात को लेकर अपने ही घर के कमरे में फंदे पर झूल गया। जैसे ही उसकी पत्नी की उस पर नजर पड़ी कि उसकी चीख निकल गई। उसकी चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। उसी समय कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। लोगों ने तुरंत युवक को फंदे से उतार लिया। उसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंडी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि युवक का परिवार में ही कुछ विवाद हुआ होगा। जिस पर उसने फंदे पर झूलकर जान दे दी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें