फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के हित में रूट डायवर्जन, आज रात से लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों के हित में रूट डायवर्जन, आज रात से लागू
विज्ञापन

प्रत्येक शुक्रवार रात से सोमवार शाम तक रहेगा लागू, बाकी दिन गुजर सकेंगे वाहन
अमर उजाला ब्यूरा
बदायूं। कांवड़ियों की सुरक्षा देखते हुए जिले में रूट डायवर्जन किया गया है। शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक बस, ट्रक, डीसीएम, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली यानि बड़े वाहन और माल वाहक वाहन प्रतिबंधित मार्ग से नहीं गुजर सकेंगे। बाकी मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को यह मार्ग खुला रहेगा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर से आगरा, दिल्ली और कासगंज जाने वाले वाहन उसावां म्याऊ चौकी से डहरपुर, दातागंज, देवचरा, भमोरा, आंवला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए गुजरेंगे। वहीं बरेली से कासगंज, आगरा, दिल्ली जाने वाले वाहन आंवला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर अलीगढ़ होते हुए जाएंगे। मुरादाबाद से कासगंज, आगरा, दिल्ली जाने वाले वाहन बिसौली, सहसवान, गुन्नौर होते हुए निकलेंगे। इधर, मुरादाबाद, चंदौसी से शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन बिसौली, आंवला, भमोरा, दातागंज, डहरपुर, उसावां होते हुए गुजरेंगे। कासगंज, आगरा, दिल्ली से मुरादाबाद, फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन अलीगढ़, नरौरा, सहसवान, बिसौली, आंवला, भमोरा, देवचरा, दातागंज, डहरपुर, म्याऊ, उसावां होते हुए निकलेंगे। वहीं बदायूं से बरेली जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन नवादा पुलिस चौकी से कुंवरगांव, आंवला, अलीगंज, गैनी, अखा, रामगंगा फाटक होते हुए जाएंगे। बदायूं से कासगंज, दिल्ली, आगरा जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन रोडवेज बस स्टैंड से खेड़ा नवादा पुलिस चौकी, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए जाएंगे। साथ ही बदायूं से फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस लाइन चौराहा होते हुए ओवरब्रिज पार करके मंडी तिराहे जाएंगे और बदायूं से एटा, अलीगढ़ जाने वाले वाहन जालंधरी सराय मोड़ से शेखूपुर, कादरचौक, कादराबाद होते हुए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें