फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा शहर का एरिया

Thu, 26 Jul 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
सीसीटीवी
विज्ञापन
श्रावण मास के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। पुलिस पूरी तैयारी के साथ रहेगी। इसकी पहले से तैयारियां हो चुकी हैं लेकिन अब लालपुल से लेकर खेड़ा नवादा तक 50 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनी है। इस रूट पर कांवड़ियों की निगरानी को हर तिराहे, चौराहे और गली में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कछला गंगा घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पहले ही बन चुकी है लेकिन सदर कोतवाली और सिविल लाइंस इलाके भी चुने गए हैं। शहर में लालपुल एरिया से लेकर मथुरिया चौक, घंटा घर चौराहा, कोतवाली के सामने, काली सड़क और खेड़ा नवादा तक हर तिराहे, चौराहे और गली में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस विभाग ने करीब 25 सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कर ली है। बाकी सीसीटीबी कैमरे लगवाने के लिए शहर के व्यापारी भी आगे आए हैं। उन्होंने पुलिस विभाग को मदद का आश्वासन दिया है। शहर के व्यापारियों ने कहा है कि पुलिस जनता की सेवा करती है तो वह शहर की सुरक्षा में आगे नहीं आ सकते। व्यापारियों ने 25 सीसीटीवी कैमरे लगवाने की हामी भरी है। दो एक दिन में पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

जिले में धारा 144 लागू
श्रावण मास में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीएम के आदेश पर बुधवार से धारा 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान जिले की सीमा में रहने वाला कोई भी व्यक्ति शस्त्र, लाठी-डंडा और विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं घूम सकता। अपने घर में ऐसी वस्तुओं को एकत्र भी नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति सरकारी भवनों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। कोई भी व्यक्ति जाति या धर्म के संबंध में गलत टिप्पणी नहीं करेगा। सार्वजनिक स्थान पर लोग झुंड बनाकर खड़े नहीं होंगे। इस दौरान कोई व्यक्ति बगैर अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं लगा सकेगा। नई परंपरा नहीं डाली जाएगी और न ही कोई हिंसात्मक कार्य करेगा।
विज्ञापन


कांवड़ियों के रास्ते में नहीं लगेंगे स्टाल या शिविर
-श्रावण मास में कांवड़ियों के रास्ते में कोई भी स्टाल या शिविर नहीं लगाए जाएंगे। शिविर और स्टाल लगाने वालों से कहा गया है कि वह ऐसे स्थान को चिह्नित कर लें, जहां आसानी से कांवड़िया आते-जाते रहें। जाम नहीं लगे और कांवड़ियों की सेवा भी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें