फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली से चला रहे थे एसी, विजीलेंस टीम ने मारा छापा

Tue, 17 Jul 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली महकमे की टीम ने मंगलवार को विजीलेंस के साथ छापा मारकर कोतवाली इलाके में 12 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इनमें छह लोग तो कटिया डालकर एसी चला रहे थे। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को बिजली विभाग ने बरेली से आई विजीलेंस टीम के साथ बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया। सुबह करीब साढ़े सात बजे टीम शहर कोतवाली के मोहल्ला मोहल्ला मढ़ई चौक, चाहमीर, कबूलपुरा में पहुंची। बैजनाथ, विजय रस्तोगी, सुरेश चंद्र गुप्ता, अनिल रस्तोगी, सुनील कुमार रस्तोगी, मोहल्ला मढ़ईचौक निवासी राकेश रस्तोगी, महेंद्र पाठक, शब्बू, कब्लूपुरा निवासी यूसुफ खां, बजाहत हुसैन, नीलोफर, फरीद के यहां पर कटिया से बिजली सप्लाई पकड़ ली। इन सभी के खिलाफ विजीलेंस इंस्पेक्टर पीसी सागर की ओर से कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें छह लोग तो चोरी की बिजली से एसी चला रहे थे।
छापामार टीम में उपखंड अधिकारी पनवड़िया अनिल कुमार, शील प्रकाश पांडेय, सहायक अभियंता मीटर बीके आर्य, जेई पवन कुमार सिंह, दुर्गेश चौरसिया, सुनील कुमार, संतोष कनौजिया, रणवीर कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें