फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

510 गरीब बच्चों को मिलेगा कांवेंट स्कूल में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
510 गरीब बच्चों को मिलेगा कांवेंट स्कूलों में दाखिला
विज्ञापन

डीएम ने लाटरी सिस्टम से आवंटित किए स्कूल
बदायूं। जिले के 510 गरीब बच्चों को कांवेंट स्कूल में दाखिला मिलेगा। शुक्रवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने ई-लॉटरी के माध्यम से इन बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा को विद्यालय आवंटित किए।
नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के अंतर्गत अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों के कक्षा एक अथवा पूर्व प्राथमिक कक्षा में जिले के गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कम से कम 25 प्रतिशत तक ऑनलाइन प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रवेश लेने के लिए बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों द्वारा निर्धारित वेबसाइट आरटीई 25 डॉट यूपीएसडीसी डॉट जीओवी डॉट इन पर तीन चरणों में कुल 1294 आवेदन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से प्रथम चरण 14 फरवरी से 15 मार्च 2018 तक प्राप्त 97 आवेदनों में 74 स्वीकार किए गए। जिसमें से प्रथम चरण में 71 बच्चों को तथा द्वितीय चरण 16 मार्च से 15 अप्रैल तक 429 आवेदन स्वीकार किए गए, जिसमें से 363 आवेदनों में से 284 बच्चों को और अन्तिम चरण 16 अप्रैल से 20 जून तक 768 में स्वीकार किये गए। जिसमें 674 में से 510 बच्चों को जनपद के गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रवेश को आवंटित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें