फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन बनेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र

विज्ञापन
व्हीलचेयर पर बैठा व्यक्ति - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बदायूं। केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के तहत विभागों ने ऑन लाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन बनाए जाएंगे। अब हर गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में मुफ्त ऑन लाइन फार्म भरे जाएंगे। ताकि दिव्यांगों को कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

सरकार की मंशा के अनुरूप दिव्यांगों को राहत देने के लिए विभाग के आला अधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। इसको लेकर सीएमओ कार्यालय में स्थित अंचल प्रशिक्षण केंद्र पर हर गुरुवार को दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरूरी अभिलेख सुबह 10 से एक बजे तक जमा होंगे। इसके बाद में विभाग की ओर से फार्मों को ऑनलाइन करने का काम किया जाएगा। ऑन लाइन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए दिव्यांगों को आधार कार्ड और तीन फोटो को लाना जरूरी होगा। साथ ही जिन दिव्यांगों के प्रमाण पत्र पहले से बने हुए है वे भी अपना रिन्यू करा लें, ताकि उनको परेशानी नहीं हो।
ये कागज साथ लाएं
आवेदक को अपना पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और तीन फोटो साथ लाने होंगे। एलडीसी जगमोहन ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप काम किया जाएगा। अभी विभाग की ओर से मुफ्त ऑनलाइन फार्म को भरे जा रहे हैं, जो हर गुरुवार को भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें