फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का कई विभागों में छापा, कई गायब मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार सुबह विकास भवन समेत कई विभागों में अचानक छापा मारा। छापे के दौरान डीएम को दफ्तरों से कई अफसर और कर्मचारी गायब मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने दफ्तर से गायब मिले अफसरों का जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब नौ बजे डीएम अनिता श्रीवास्तव अचानक विकास भवन जा धमकीं। जहां विकलांग कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालन, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आदि अपने दफ्तरों से गायब मिले। कई कर्मचारी अनुपस्थित थे। वहां से निकलने के बाद डीएम डीआईओएस कार्यालय गईं। वहां भी अधिकारी और कई कर्मचारी नहीं मिले। बिजली विभाग कार्यालय में डीएम को काफी गंदगी मिली। जनता से मिलने का समय 10 से 12 लिखा देख डीएम ने मौजूद अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। चेतावनी देते हुए दीवार पुतवाने का निर्देश दिया। शासन के निर्देशानुसार जनता से मिलने का समय 9 से 11 बताया। डीएम के निरीक्षण का पता लगने पर अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। विद्युत विभाग के अधिकारी आनन-फानन में रिकार्ड दुरुस्त करते नजर आए। डीएम ने निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ उनका जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें