फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: खेत की झोपड़ी में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय लड़का, मां-बाप की आठ साल पहले हो चुकी मौत

Fri, 03 Jul 2026 03:04 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, उझानी (बदायूं)

सार

उझानी के अथईया गांव में 18 वर्षीय गौतम सिंह का शव खेत की झोपड़ी में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
लड़के की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के अथईया गांव स्थित एक खेत की झोपड़ी में 18 वर्षीय लड़के का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गौतम सिंह (18) पुत्र जयपाल, निवासी रामपुर, जनपद कासगंज के रूप में हुई। गौतम पिछले कई वर्षों से अपनी ननिहाल में रह रहा था। बताया गया कि उसके माता-पिता का करीब सात-आठ वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने तीन भाइयों और एक बहन के साथ ननिहाल में रहकर जीवन यापन कर रहा था। 

परिवार का खर्च चलाने के लिए वह मेहनत-मजदूरी भी करता था। परिजनों ने बताया कि गौतम का किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी। खेत में बनी झोपड़ी में उसका शव फंदे से लटका मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर उझानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह  का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें