फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज में आपदा प्रभावित 17,600 किसानों को 10.20 करोड़ मिले

विज्ञापन
दातागंज में किसानों को आपदा रा​शि प्रपत्र देते विधायक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
दातागंज। तहसील क्षेत्र में गंगा, रामगंगा और अरिल नदी में बाढ़ और चक्रवात प्रभावित किसानों को कृषि अनुदान राशि के लिए प्रमाणपत्र बांटे गए। प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम तहसील परिसर में हुआ। विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने बताया कि 17,600 किसानों के लिए 10.20 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। शेष प्रभावित किसानों को भी राहत के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाढ़-चक्रवात प्रभावित किसानों को कृषि अनुदान वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान नमो सेवा, अनकही कहानियों पर नुक्कड़ नाटक हुए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर से आपदा प्रभावित किसानों की बड़ी चिंता की गई है। यहां राजस्व टीम ने सर्वे करके किसानों के नुकसान का आंकलन भेजा, उस पर त्वरित कार्यवाही हुई। अब भी शेष प्रभावित किसानों के नाम भेजे जाने हैं।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, एसडीएम विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार दयाचन्द्र पौरुष, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेज पाल सागर आदि मौजूद रहे। संचालन माधव सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें