सैदपुर (बदायूं)। इलाके में लगातार विद्युत लाइन टूटने से किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद पावर कॉरपोरेशन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है।
ग्राम दिसौलीगंज में तीन दिन पूर्व हरेंद्र शाक्य के खेत में हाईटेंशन लाइन टूटने से तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गई। इसकी अधिकारियों से शिकायत भी की थी। उस पर कोई कार्रवाई होती, उससे पहले गुरुवार को फिर हरेंद्र के खेत में तार टूटकर गिए गए, जिससे गेहूं की फसल में आग लग गई। वह तो गनीमत रही कि उस समय दर्जनों किसान खेत में काम कर रहे थे। इससे उन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इसके बावजूद काफी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हरेंद्र शाक्य के अलावा सूर्यप्रताप, अविनाश, धर्मेंद्र, कुंवरसेन, सत्यवीर, गोलू, संजीव पंडित, दीनदयाल आदि ने लाइन ठीक कराने की मांग की है। ब्यूरो